पटना, दिसम्बर 12 -- पटना जिला के नगर निकायों में दिसंबर महीने में 11वें दिन भी अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। इस दौरान जुर्माना Rs.1 लाख 17 हजार 600 की राशि वसूली गई। पटना नगर निगम के नूतन राजधानी अंचल में मीठापुर सब्जी मंडी पुल के नीचे बीडी कॉलेज तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। पाटलिपुत्र अंचल में जगदेव पथ पिलर संख्या 2, 3 से राजा बाजार शेखपुरा मोड़, नेहरू पथ, राजवंशी नगर तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। बांकीपुर अंचल में सिविल कोर्ट के पास, बाकरगंज, बुद्ध मूर्ति से अस्थायी अतिक्रमण पर कार्रवाई हुई। नगर परिषद, दानापुर निजामत में रामजयपाल मोड़ से आरपीएस मोड़ तक 25 अवैध बैनर और पोस्टर हटाये गये। यहां 20 बांस एवं एक ठेला जब्त किया गया। यहां 13 हजार 500 जुर्माना भी किया गया। नगर परिषद कार्यालय खगौल से मोती चौक एव चक्रदाहा मोड़ अस्थायी अतिक्रमण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.