देवघर, जुलाई 1 -- देवघर,प्रतिनिधि। नगर निगम कार्यालय के नगर आयुक्त कार्यालय कक्ष में बुधवार को नगर आयुक्त सुलोचना मीणा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री श्रमिक योजना (एमएसवाई)अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आवंटित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की गई। बैठक को संबोधित करते हुए नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्र के अकुशल श्रमिकों को ससमय रोजगार की गारंटी प्रदान करना है। इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता नहीं की जाएगी। नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि नगर निगम क्षेत्र में होने वाले शहर के सौंदर्यीकरण, वृक्षारोपण, ड्रेनेज या अन्य किसी भी प्रकार के सिविल कार्य में अनिवार्य रूप से एमएसवाई जॉब कार्ड धारियों को ही कार्य पर लगाया जाए। योजना में अकुशल श्रमिकों के रूप में...