बिजनौर, अप्रैल 25 -- अफजलगढ़। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज का इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। 88.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम और टॉप टेन सूची में आठवां स्थान हासिल करने वाली गांव भवानीपुर उर्फ जिकरीवाला निवासी किसान रोहिताश सिंह की पुत्री सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की छात्रा रिया सिविल इंजीनियर बनकर समाज व देश सेवा करना चाहती है। रिया ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता तथा गुरुजनों को दिया है। रिया ने कहा कि परिजनों का मुख्य व्यवसाय कृषि है। तमाम विषम परिस्थितियों के बाबजूद परिजनों ने पढाई के दौरान कोई समस्या नहीं होने दी तथा अध्ययन के दौरान परिजनों ने सभी जरूरतें पूरी की। यह भी पढ़ें- बस चालक के बेटे रामानंद ने 95.20 अंक हासिल कर बना घाघरा टॉपर पिता रोहिताश सिंह तथा माता सुशीला देवी ने बताया कि जरूरी संस...