सिविल इंजीनियरिंग के चार विद्यार्थियों का डालमिया सीमेंट में चयन
आरा, अगस्त 28 -- -जिले के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज से चयन के बाद कोलकाता में करेंगे योगदान आरा, एक संवाददाता। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज भोजपुर के चार विद्यार्थियों का चयन डालमिया भारत सीमेंट कंपनी में हुआ। कॉलेज के प्रशिक्षण और प्लेसमेंट अधिकारी प्रो. अमृतांशु रौशन के मार्गदर्शन व सक्रिय प्रयासों से कॉलेज के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के चार विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित डालमिया भारत सीमेंट में कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से चयन हुआ है। कंपनी की ओर से आयोजित चयन प्रक्रिया में कॉलेज के कुल आठ विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जिनमें से चार विद्यार्थियों का चयन पांच लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर हुआ। चयन प्रक्रिया के पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की गई। इसके बाद सफल विद्यार्थियों का डालमिया भारत सीमेंट के पटना स्थित मुख्यालय में व्यक्तिगत साक्षात्कार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.