सिविल अस्पताल में मिले लावारिस मासूम को बाल गृह भेजा
रुडकी, अगस्त 26 -- रुड़की, संवाददाता। सिविल अस्पताल में लावारिस हालत में मिले ढाई वर्षीय बालक को जिला बाल कल्याण समिति के निर्देश पर बाल गृह भेज दिया गया है। बुधवार रात चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम अस्पताल पहुंची, टीम बालक को अपने साथ ले गई है। टीम ने बच्चे से संबंधित जरूरी जानकारी भी जुटाई। वहीं, उसके परिजनों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सिविल अस्पताल में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे अल्ट्रासाउंड केंद्र के पास अस्पताल के कर्मचारियों की नजर मासूम पर पड़ी। काफी देर तक उसके आसपास परिजनों को नहीं देखे जाने पर स्टाफ ने वहां मौजूद मरीजों और तीमारदारों से भी बच्चे के बारे में जानकारी ली, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: वन स्टॉप सेंटर एवं चाइल्ड हेल्पलाइन ने बालिका को परिजनों से मिलवाया बच्चे के मानसिक रूप से कमजोर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.