रुडकी, अप्रैल 16 -- रुड़की, संवाददाता। सिविल अस्पताल में गुरुवार को बिजली गुल होने से पंजीकरण कार्य करीब आधा घंटे तक प्रभावित रहा। जब बिजली गुल होने से पर्चा बनाने की प्रक्रिया अचानक ठप हो गई। पर्चे नहीं बन पाने के कारण मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और लंबी कतारों में खड़े लोग परेशान होते रहे। गुरुवार सुबह से ही अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। पर्चा काउंटर पर लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, तभी करीब साढ़े नौ बजे बिजली चली गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...