रुडकी, मार्च 24 -- सिविल अस्पताल की डायलिसिस यूनिट दूसरे दिन भी बंद रहने से किडनी मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। डायलिसिस कराने पहुंचे कई मरीजों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा, जबकि कुछ मरीजों ने मजबूरी में निजी अस्पतालों का रुख किया। डायलिसिस जैसी जरूरी चिकित्सा सेवा प्रभावित होने से मरीजों और उनके परिजनों में चिंता बनी हुई है। अस्पताल में डायलिसिस यूनिट की लाइन को दुरुस्त करने का काम चल रहा है। वहीं शॉर्ट सर्किट के कारण खराब हुई मशीनों को भी ठीक कराने के लिए भेजा गया है। इस कारण यूनिट का संचालन फिलहाल शुरू नहीं हो सका। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि व्यवस्था को जल्द बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन लगातार दूसरे दिन सेवा बंद रहने से मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.