सिविल अस्पताल में जल्द शुरू होगा 10 बेड का न्यूरोसर्जरी वॉर्ड
लखनऊ, जुलाई 26 -- सिविल अस्पताल में जल्द ही 10 बेड का अत्याधुनिक न्यूरोसर्जरी वॉर्ड शुरू होगा। वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. विनोद कुमार तिवारी की तैनाती के बाद न्यूरो सर्जरी के रोगियों का उपचार शुरू हो गया है। इस नए वॉर्ड के शुरू होने से ब्रेन, रीढ़ की हड्डी और न्यूरो ट्रॉमा के मरीजों का यहां सरकारी दरों पर उपचार हो सकेगा। इसके शुरू होने से रोगियों को केजीएमयू, एसजीपीजीआई व लोहिया संस्थान रेफर नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल के निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में लगातार सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं बढ़ाने पर काम किया जा रहा है। पहले चरण में बनने वाले इस वॉर्ड में 5 बेड महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे। मरीजों की संख्या बढ़ने पर बेड क्षमता का और विस्तार किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.