रुडकी, मार्च 17 -- सिविल अस्पताल की इमरजेंसी सेवा में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए अस्पताल प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ किया है। इसके लिए इमरजेंसी और ट्रामा सेंटर परिसर में आठ नए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे अस्पताल की इमरजेंसी में पर कड़ी नजर रखी जा सकेगी। सिविल अस्पताल के ट्रामा सेंटर का हाल ही में कायाकल्प कराया गया है, जिसके बाद अब यहां सुरक्षा व्यवस्था को भी बेहतर बनाने की दिशा में कदम उठाए गए हैं। पहले यहां सीमित संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे, जिनमें से कुछ समय के साथ खराब भी हो गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.