चक्रधरपुर, मार्च 11 -- मनोहरपुर,संवाददाता। प्रखंड के जराईकेला स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय में सीआरपीएफ बटालियन-134 की ओर से सिविक एक्शन प्लान के तहत मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। मौके पर स्कूली बच्चों समेत 200 से ज्यादा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनके बीच नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया गया। मौके पर बटालियन कमांडेंट त्रिलोकीनाथ ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजगता की बात कही। साथ ही कहा कि सीआरपीएफ लोगों की सेवा के लिए सदैव तत्पर है। मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी बीबी भक्ता, इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार के अलावा सीआरपीएफ के अन्य अधिकारी, जवान और ग्रामीण आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...