मेरठ, फरवरी 10 -- जानीखुर्द। सोमवार को एक महिला ने सिवाल गंगनहर में छलांग लगा दी। पानी के तेज बहाव व गंगनहर में अधिक पानी होने के चलते देखते ही देखते महिला पानी में बह गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंगनहर में महिला को काफी तलाशा लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। सोमवार दोपहर एक महिला बदहवास हालत में सिवालखास-मोहिउद्दीनपुर मार्ग से ई रिक्शा में सवार होकर सिवाल पुल पर पहुंची और परेशान हालत में इधर उधर घूमने लगी। इससे पहले ग्रामीण कुछ समझ पाते महिला गंगनहर में कूद गई। घटना के चलते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर जानी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की लेकिन महिला का कुछ पता नही चल सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.