मेरठ, मार्च 19 -- गुरुवार को शासन द्वारा मनोनीत तीन सभासदों को नगर पंचायत सिवालखास कार्यालय पर राजनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। इसदौरान मनोनीत सभासदों को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। सिवालखास नगर पंचायत पर शासन ने ठाकुर बृजगोपाल सिंह, मोहम्मद फरमान और संजय कुमार को नियुक्त किया है। गुरुवार नगर पंचायत की चेयरपर्सन फुरकाना चौहान, मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार आदि की उपस्थिति में मनोनीत सभासदों को राजनिष्ठा की शपथ दिलाई। सभासदों ने क्षेत्र की जनता से वादा किया है कि शासन ने उनपर जो भरोसा जताया है उसपर खरा उतरने का भरकम प्रयास करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.