सिवालखास के लोगों ने दिल्ली में अखिलेश यादव को भेंट किया हल
मेरठ, जुलाई 30 -- सिवालखास विधानसभा के लोगों ने बुधवार को जिला पंचायत सदस्य एवं सपा नेता सम्राट मलिक के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान पूर्व सांसद महाराज सिंह भारती के पौत्र मनीष भारती, मालिक खाप के बाबा आजाद पाल मलिक, ग्राम प्रधान केपी. चोबला, किसान यूनियन (टिकैत) सरूरपुर ब्लॉक अध्यक्ष विनोद सरूरपुर मौजूद रहे। किसानों की ओर से सपा प्रमुख अखिलेश यादव को पीडीए किसान हल भेंट किया गया। इसके बाद गन्ना किसानों की समस्याओं, किसानों के हितों तथा आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव एवं सिवालखास विधानसभा से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों पर भी बातचीत की गई। सपा नेता सम्राट मलिक ने कहा कि सपा किसानों, नौजवानों और सभी वर्गों के हितों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी। यह भी पढ़ें- किसानों की समस्याओं को लेकर सपा प्रमुख संग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.