मेरठ, अप्रैल 3 -- घर के बाहर खड़े सिवाया गांव निवासी युवक के साथ पड़ोसी दो युवकों द्वारा गाली-गलौज कर मारपीट करने और फायरिंग के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। थाने पर दी तहरीर में सिवाया गांव निवासी मुनेन्द्र कुमार ने बताया कि एक अप्रैल को उसका भाई प्रवीण कुमार घर के गेट पर खडा होकर मोबाइल पर बात कर रहा था। इस दौरान पड़ोसी सुमित अपने भाई राहुल के साथ वहां पहुंचा और गाली-गलौज कर उसके भाई पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। हमले में उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित भाई का शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी ने उन पर तमंचे से फायर कर भाग निकले थे। घायल भाई को अस्पताल में भर्ती कराते हुए पुलिस को सूचना दी थी। आरोपी पक्ष उनके परिवार से रंजिश रखता है और पहले भी विवाद कर जान से मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.