मेरठ, दिसम्बर 1 -- दौराला। दिल्ली-दून हाईवे स्थित सिवाया टोल प्लाजा पर एक सप्ताह पूर्व दो कारों के आपस में टकराने पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने कार सवार तीन लोगों के खिलाफ मारपीट और सोने की चेन तोड़ने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दिल्ली के राजेंद्र फेस निवासी गौरव भारद्वाज ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह मूलरूप से एटा के गनेशपुर का रहने वाला है। 23 नवंबर को वह कार से अपने पुरोहित लक्ष्मीकांत के साथ हरिद्वार से दिल्ली लौट रहा था। कार उनका साथी दिल्ली निवासी धीरज चला रहा था। सिवाया टोल प्लाजा पर एक कार चालक ने उनकी कार में टक्कर मार दी थी, जिसकों लेकर कहासुनी हो गई। कार सवार तीन युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की और उनके पुरोहित के गले से सोने की चेन तोड़ ली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.