सिवाया और मुंडाली गांवों में बने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट्स जल्द चालू हो
मेरठ, सितम्बर 29 -- मंगलवार को डीएम डा.वीके सिंह ने विकास भवन सभागार में जिला स्वच्छता समिति की बैठक ली। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत ग्राम पंचायतों में पुनः सर्वे कराकर पात्र लाभार्थियों को व्यक्तिगत शौचालय से लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही सिवाया और मुंडाली गांवों में बने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट्स को एक सप्ताह के भीतर विद्युत कनेक्शन देकर संचालित करने को कहा गया। साथ ही ग्राम पंचायतों में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन से यूजर चार्ज वसूलने और आरआरसी का संचालन कर ओएसआर बढ़ाने पर जोर दिया गया।इस दौरान सीडीओ नूपुर गोयल, सीएमओ डा. राम प्रसाद और जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेन्द्र सिंह समेत समिति के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.