गया, अप्रैल 22 -- फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र के दादपुर गांव के तुलसी चौधरी की सीवान में ताड़ी उतारने के दौरान ताड़ के पेड़ पर से गिरकर मौत हो गई। उसका शव बुधवार को घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी व बच्चों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो। जानकारी के अनुसार, तुलसी चौधरी (55) करीब 20 वर्षों से हर साल ताड़ी के मौसम में सीवान जाकर मजदूरी करता था। परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी उसके कंधों पर थी, वह ताड़ के पेड़ों पर चढ़कर ताड़ी उतारे जैसे जोखिम भरे कार्य में लगा रहता था। इसी से वह अपने छह पुत्र, एक पुत्री और पत्नी का भरण-पोषण कर रहा था। घटना के दिन मंगलवार को भी वह रोज की तरह ताड़ के पेड़ पर चढ़ा था। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे जमीन पर गिर पड़ा। गिरते ही उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।इस दर्दनाक हादसे की सूचना ज...