मुजफ्फरपुर, अप्रैल 24 -- मीनापुर। सिवाईपट्टी थाने के एक गांव से 21 अप्रैल की रात नाबालिग लड़की को अगवा कर लिया गया। मामले को लेकर परिजन ने थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें नितेश कुमार को आरोपित किया है। परिजन ने पुलिस को बताया कि रात में लड़की घर से निकली थी। देर होने पर खोजबीन की गई। इस बीच पता चला कि आरोपित ने लड़की का अपहरण कर लिया है। थानेदार त्रिपुरारी कुमार राय ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.