सिवाईपट्टी में बाइक पर कट्टा लहराते युवक धराया, दूसरा फरार
मुजफ्फरपुर, अगस्त 17 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सिवाईपट्टी थाने के गंगबरार पानापुर चक्की गांव में शनिवार को बाइक पर कट्टा लहराते एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। वहीं, बाइक लेकर दूसरा युवक फरार हो गया। धरा गया युवक गंगबरार पानापुर चक्की गांव का चुन्नू कुमार है। वहीं, भागने वाला गांव का ही श्रीकांत कुमार बताया गया है। ग्रामीणों ने कट्टा के साथ चुन्नू कुमार को पुलिस के हवाले कर दिया है। इस संबंध में अविनाश कुमार ने सिवाईपट्टी थाने में दोनों के विरुद्ध एफआईआर कराई है।एफआईआर में कहा गया है कि शनिवार शाम लगभग 7.30 बजे बाइक पर गांव के दो युवक बैठे थे। बाइक पर पीछे बैठा युवक हाथ में कट्टा लहरा रहा था। यह देखकर अविनाश ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण जुटे और दोनों की पकड़ने को प्रयास किया। इस दौरान बाइक चला रहा युवक चकमा देकर भाग निक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.