शाहजहांपुर, फरवरी 10 -- खुटार क्षेत्र के गांव सिल्हुआ में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मंगलवार सुबह गांव के पास बंजर भूमि में एक निराश्रित गोवंश का आधा खाया शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। गेहूं की फसल में पानी लगाने पहुंचे गुड्डू बाजपेई ने झाड़ियों के पास शव देखा, जिसके पीछे के हिस्से को जंगली जानवर खा चुका था। मौके पर तेंदुए के पैरों के निशान भी मिले। सूचना पर ब्लॉक प्रमुख नमित दीक्षित सहित ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पास के गन्ने के खेत में भी तेंदुए के पगचिह्न पाए गए। मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई। वन क्षेत्र अधिकारी मनोज श्रीवास्तव के निर्देशन में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। वन दरोगा रोहित पांडे ने टीम के साथ कांबिंग कर तेंदुए के पगचिह्न ट्रेस किए। टीम ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और खेतों की ओ...