शाहजहांपुर, मई 11 -- खुटार। क्षेत्र के सिल्हुआ गांव के मंदिर में मां दुर्गा की मूर्ति के प्रथम स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। मंदिर परिसर में यज्ञाचार्य द्वारा वैदिक विधि विधान से हवन पूजन हुआ। जिसमें ग्रामीणों द्वारा बहुत उत्साह के साथ मौजूद रहे। वैदिक मंत्रोच्चारण व देवी देवताओं के जयघोष से पूरा परिवेश भक्तिमय हो गया। हवन पूजन सम्पन्न होने पर विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने खीर पूड़ी व सब्जी का प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा में हजारों की संख्या में स्त्री, पुरुष व बच्चे शामिल हुए। भक्तों ने भंडारा में सेवा कर पुण्य अर्जित किया यह भी पढ़ें- भगवान शंकर-पार्वती की मूर्ति स्थापना पर धार्मिक अनुष्ठान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...