हल्द्वानी, दिसम्बर 22 -- हल्द्वानी। सिल्वर स्टोन पब्लिक स्कूल बिठौरिया में सोमवार को विंटर कार्निवाल फन फेयर का आयोजन किया गया था। यहां शिक्षकों व बच्चों की ओर से अनेक स्टॉल लगाए गए। अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रबन्धक हितेश बिष्ट, प्रधानाध्यापक तपस्या बिष्ट, दिनेश बिष्ट, मनीषा सिरौला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बच्चों ने यहां रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। लक्की ड्रॉ के विनर यश कोरंगा को पुरस्कार दिया गया। विभिन्न विद्यालय के निदेशक, प्रधानाचार्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की छात्रा माही पपनै, परिणीति व भूमिका पाठक ने संयुक्त रूप से किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...