मुजफ्फर नगर, नवम्बर 28 -- शहीद बचन सिंह व स्व. अरूण पहलवान अखाड़ा सेवा समिति पचैंडा कलां की पहलवान गामिनी ने राजस्थान के भरतपुर स्थित लोहागढ़ स्टेडियम में 25 व 26 नवम्बर को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी के 55 किलोग्राम में सिल्वर मेडल प्राप्त कर जनपद व पचैंडाकलां का नाम गौरवांवित किया। खिलाड़ी गामिनी ने डा. भीमराव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी आगरा की ओर से प्रतिभाग किया था। खलीफा मांगेराम, युधिष्ठिर पहलवान, अमित, टिंकू, वेदप्रकाश यादव, अनिल, मनोज पंकज आदि ने खिलाड़ी गामिनी को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.