नई दिल्ली, जुलाई 16 -- Silver Rate Today: दिल्ली, यूपी, बिहार और राजस्थान में चांदी के दाम में मामूली तेजी है। चांदी 14 रुपये की बढ़त के साथ 2,19,693 रुपये पर कारोबार कर रही है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतें पर असर डाला है। कल चांदी का दाम 3,881 रुपये की गिरावट के साथ 2,19,679 रुपये पर बंद हुआ। अगर आप चांदी खरीदने या निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो जान लीजिए गुरुवार 16 जुलाई को क्या दाम रहा।दिल्ली में चांदी का रेट दिल्ली के बुलियन मार्केट में एक किलोग्राम चांदी का रेट 2,19,693 रुपये पर है। यहां चांदी में 14 रुपये की तेजी है। ज्वैलरी मार्केट में 10 ग्राम चांदी का रेट 2,196 रुपये और 100 ग्राम चांदी का भाव 21,960 रुपये है।यूपी में चांदी का रेट यूपी की राजधानी लखनऊ में चांदी का दाम 2,21,300रुपये ह...