शामली, दिसम्बर 4 -- शहर के सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल में गुरूवार को 24वीं दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल सीपी बडोला ने मशाल प्रज्वलित कर एवं गुब्बारों को आकाश में उड़ाकर किया। उद्घाटन अवसर पर इन्वेस्टीचर सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के नव निर्वाचित छात्र नेताओं को बैज पहनाकर सम्मानित किया गया। हेड बॉय स्वर्णमॉय चक्रवर्ती एवं हेड गर्ल अनुष्का अग्रवाल को चुना गया, जबकि डिप्टी हेड बॉय वेदांश गुप्ता एवं डिप्टी हेड गर्ल वंशिका गर्ग बनीं। हाउस कैप्टन के रूप में सुभाष सदन से अभय तायल व वैष्णवी संगल, टैगोर सदन से सात्विक त्यागी व अदिति सिंह, अशोका सदन से आर्यन शर्मा व मिष्ठी बंसल तथा रमन सदन से अभिनव चौधरी व उर्वी तोमर को नियुक्त किया गया। स्पोर्ट्स क...