सिल्वर जुबली रीयूनियन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
बगहा, जून 6 -- बगहा, हमारे संवाददाता। एनबीएसएम हाई स्कूल नरईपुर के वर्ष 2002 बैच के छात्र-छात्राओं द्वारा शनिवार को सिल्वर जुबली रीयूनियन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 25 वर्षों बाद एक साथ जुटे पूर्व छात्र-छात्राओं ने अपने स्कूली दिनों की यादों को ताजा किया और गुरुजनों का सम्मान कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत समारोह के साथ हुआ। रीयूनियन में विद्यालय के पूर्व शिक्षकों जितेन्द्र मिश्रा, कमलेश्वर सिंह, राजेन्द्र गुप्ता, ओकिन्द्र यादव तथा प्रभारी प्राचार्य जुल्फिकार अहमद को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। शिक्षकों ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है और पुराने विद्यार्थियों का इस तरह एक मंच पर मिलना विद्यालय के लिए गौरव की बात है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.