मुजफ्फर नगर, मार्च 9 -- मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के मैच-24 में सिल्वरटन पैंथर्स ने बिंदल स्ट्राइकर्स को 40 रन से हराकर प्रभावशाली जीत दर्ज की। रविवार को मैच की शुरूआत टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिल्वरटन पैंथर्स की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 217 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से शांतनु ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 63 गेंदों में 139 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें कई चौके और छक्के शामिल रहे। इसके अलावा मोहम्मद दानिश ने 18 रन और अश्वनी पंवार ने 15 रन का योगदान दिया। इसमें बिंदल स्ट्राइकर्स की ओर से गेंदबाजी में आदित्य कुमार और अभिषेक ठाकुर को एक-एक विकेट मिला। 218 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिंदल स्ट्राइकर्स की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 177 र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.