रांची, जून 22 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली बजार के हाटबगान स्थित हरिमंदिर में रविवार को नौ दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ किया गया। पुजारी सौरभ बनर्जी (महाप्रभु) एवं जोय गोस्वामी के द्वारा विधि विधान से पूजा-अर्चना कर हरि नाम संकीर्तन शुरू किया गया। पश्चिम बंगाल पुरुलिया के धरणी दास, सोड़ो के घनेश्याम दास, कलमा के संदीप वैष्णव, तोड़ांग के श्यामा दास एवं तेंतला के गोपी दास समेत जोयपुर आदि के प्रसिद्ध कीर्तन मंडली के द्वारा पालियों में कीर्तन की प्रस्तुति दी जा रही है। वहीं कीर्तन सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। आयोजन समिति के संरक्षक राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव, कांचनी सोनार, रुद्राक्ष सिंह देव, संजीत सिंह देव, संदीप सिंह देव, रवि स्वर्णकार, राहुल आश, साहिल साहु, अरमान सिंह, विक्की गोरांई, देवराज सिंह, रोशन कोइरी, पिकू दत्...