रांची, मार्च 13 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली बाजार के हाट बगान स्थित हरि मंदिर का इन दिनों जीर्णोद्धार कार्य ग्रामीणों के सहयोग से कराया जा रहा है। मंदिर के पुराने जर्जर छत को हटाकर नया छत ढलाई का काम पूरा कर लिया गया है। अब मंदिर के फर्श पर मार्बल और परिक्रमा दीवार पर टाइल्स लगाने का कार्य किया जाएगा। मंदिर समिति के संरक्षक राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव और कोषाध्यक्ष कांचना सोनार ने बताया कि मंदिर का जीर्णोद्धार आवश्यक हो गया था, इसलिए सर्वसम्मति से यह कार्य शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि जून माह तक जीर्णोद्धार कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मंदिर में प्रतिदिन राधा-कृष्ण की पूजा होती है तथा हर वर्ष नव दिवसीय अखंड हरि कीर्तन का आयोजन भी किया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...