रांची, जून 27 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली स्टेडियम में शनिवार को तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-15 बालक वर्ग और अंडर-17 बालिका वर्ग के मैचों का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों की कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। रोमांचक मुकाबलों के बाद, अंडर-15 बालक वर्ग के फाइनल में आरटीसी मुरी ने 2 हाईस्कूल हलमाद को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं, अंडर-17 बालिका वर्ग के फाइनल में उर्सुलाईन स्कूल ने हाईस्कूल गोड़ाडीह को शिकस्त देकर जीत हासिल की। यह भी पढ़ें- बालिका वर्ग में प्रोजेक्ट हाई स्कूल बड़कियारी की टीम बनी विजेताविजेताओं का सम्मान प्रतियोगिता के समापन पर बीपीओ मनोज कुमार, बीआरपी संगीता टोप्पो, शोभा सिंह, सीआरपी रुबी देव...