सिल्ली सीओ के वाहन चालक ने की आत्महत्या
रांची, मार्च 29 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली अंचल के सीओ के सरकारी वाहन चालक 30 वर्षीय राजकुमार गंझू ने प्रखंड परिसर स्थित आवासीय कॉलोनी के अपने क्वाटर में बीते शनिवार रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी लक्ष्मी कुमारी ने बताया कि शनिवार रात को पति के साथ ही खाना खाकर दोनों सोने चले गए। वह अपनी दो वर्षीय पुत्री के साथ अलग कमरे में सो रही थी और पति दूसरे कमरे में 6 वर्षीय पुत्र के साथ सो रहे थे। अचानक मेरे पुत्र रात के लगभग एक बजे मेरे कमरे में पहुंचा एवं कहा कि पापा को देखो क्या कर रहे हैं। तब कुछ गिरने की आवाज भी आई, जबतक कुछ समझ पाती तब तक कमरे में जाकर देखी तो वे कमरे में लगे सीलिंग पंखे पर दुपट्टे सहारे फंदा लगा लिए हैं। आनन-फानन में मैं अपने कमरे के नीचे तल्ले में रहने वालों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.