रांची, जून 23 -- सिल्ली। सिल्ली लैम्प्स में मंगलवार को किसानों के बीच धान बीज वितरण का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, जिप सदस्य लक्ष्मी कुमारी, प्रमुख जितेन्द्र बड़ाइक एवं उपप्रमुख आरती देवी के द्वारा क्षेत्र के 10 किसानों को धान बीज दिया गया। जिप उपाध्यक्ष ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि लैम्पस के माध्यम से 50 प्रतिशत अनुदान राशी पर धान बीज वितरण किया जा रहा है, ताकि किसानों पर आर्थिक बोझ ना पड़े और वे आसानी से खेती कर सके। इस मौके मुखिया भरत मुंडा पर कैम्पस अध्यक्ष सुरेश मुंडा लैम्पस कर्मी गोपाल कोइरी, धनीराम महादानी सिल्ली व टुटकी के लैम्पस कर्मी एवं किसान उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- सिल्ली लैम्प्स में धान बीज वितरण आज से यह भी पढ़ें- महुलिया लैम्प्स में किसानों के लिए लगभग 10 किंवटल धान पहुंचा

हिंदी हिन्द...