रांची, जून 22 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित लैम्प्स में मगलवार 23 जून से किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान में धान बीज का वितरण जाएगा। लैम्प्स प्रबंधक गोपाल कोइरी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि किसानों के लिए हाइब्रिड दान 50 प्रतिशत अनुदान में उपलब्ध है। ये बीज मंगलवार से वितरित किया जाएगा। किसानों को इसके लिए जमीन की रशीद एवं आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। वहीं उन्होंने बताया इनके अलावा विभिन्न किस्म के धान के बीच जल्द ही गोदाम पहुंचेगा। इसके लिए उच्च अधिकारियों को पत्राचार किया जा चुका है। यह भी पढ़ें- खूंटी में किसानों के बीच उन्नत धान बीजों का वितरण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...