रांची, मार्च 9 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली मेन रोड स्थित पुरानी यूनियन बैंक के समीप लालबाग कॉलोनी में रविवार देर रात आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि समय रहते पुलिस और दमकल कर्मियों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ी घटना टल गई। जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 12 बजे लालबाग कॉलोनी में माधव अग्रवाल के खाली पड़े जमीन पर अचानक तेज आग की लपटें उठने लगीं। आग की लपटें देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग तेजी से फैलने लगी थी।घटना की सूचना मिलते ही सिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल हिंडालको के दमकल वाहन को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यदि समय पर आग नहीं बुझाई जाती तो आसपास के घरों तक आग फैलने की आशंका थी।ग्रामीणों के अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.