रांची, दिसम्बर 31 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में लिए गए मवेशी तस्करी के नौ आरोपियों को बुधवार को जेल भेज दिया। मंगलवार को सिल्ली पुलिस ने थाना क्षेत्र के जयनगर के समीप छापेमारी कर तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 58 मवेशी बरामद किए थे। जेल भेजे गए आरोपियों में जमरूद्दीन अंसारी, नेसार अंसारी, महताब अंसारी, अरमान राय, अमजद खान, आशीष मुंडा, साजिद राय, आफनान अंसारी और उनजल उरांव शामिल हैं। थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि श्यामनगर मार्ग तस्करों के लिए एक सुरक्षित रास्ता बन गया था। तस्कर रात के अंधेरे और सीमावर्ती इलाकों का फायदा उठाकर मवेशियों को आसानी से एक राज्य से दूसरे राज्य तक पहुंचा रहे थे। इस गिरोह का नेटवर्क बंगाल, झारखंड और बिहार तक फैला हुआ है। थाना प्रभारी ने कहा कि क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.