सिल्ली में हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
रांची, फरवरी 26 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली पुलिस ने थाना क्षेत्र के डोमनडीह निवासी 30 वर्षीय रवि लोहरा की मौत के मामले में दूसरे दिन बुधवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जेल भेजे गए आरोपियों में डोमनडीह निवासी संदीप लोहरा और केसरडीह निवासी मणिलाल महतो शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, 23 फरवरी को दोनों रवि लोहरा के साथ चातमबाड़ी में बैठकर खानपान कर रहे थे। इसी बीच तीनों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। इसी क्रम में रवि लोहरा के गिरने से उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से रवि को सिल्ली के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे रिम्स रेफर कर दिया गया, लेकिन परिजन उसे रिम्स नहीं ले जाकर घर ले आए, जहां उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.