रांची, मार्च 19 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली में प्रकृति की आराधना एवं जनजातीय संस्कृति के महापर्व सरहुल को लेकर तैयारी जोरों पर है। शनिवार को सिल्ली सरना समिति के तत्वावधान में शाम 4 बजे सिल्ली के लुपुंगटोला स्थित काली मंदिर मैदान में भव्य सरहुल महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस दौरान सिल्ली बजार होते हुए आयोजन स्थल तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें आसपास के सरना समिति के लोग शामिल होंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष भरत मुंडा एवं सचिव गोंदुरा उरांव ने बताया कि आयोजन समिति के सभी सदस्य महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हैं। समिति की ओर से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों को विधिवत आमंत्रित किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.