सिल्ली में श्रद्धा के साथ मनाया गया वट सावित्री व्रत
रांची, मई 16 -- सिल्ली। सिल्ली, मुरी एवं आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को वट सावित्री व्रत श्रद्धा, निष्ठा और उत्साह के साथ मनाया गया। लुपुंग रॉयल कॉलोनी, सिल्ली बाजार काली मंदिर, राजवाड़ी के समीप, लोवापीड़ी सहित विभिन्न स्थानों पर सुहागिन महिलाएं पारंपरिक परिधान में सज-धजकर वट वृक्ष के पास पहुंचीं और विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने भगवान विष्णु की आराधना कर अखंड सौभाग्य, पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान पूजा की थाली सजाकर वट वृक्ष में कच्चा धागा लपेटा गया और परिक्रमा की गई। पूजन के उपरांत महिलाओं ने पुरोहित से वट सावित्री व्रत की कथा सुनी और एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- पति की दीर्घायु को की वट वृक्ष की पूजा-अर्चना पूरे क्षेत्र में इस पर्व को लेकर भक्ति और उल्लास का माहौल देखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.