रांची, अप्रैल 5 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली आजसू पार्टी के तत्वावधान में रविवार रात बुढ़ाआम स्थित लोटा चौक पर चुआड़ विद्रोह के महानायक रघुनाथ महतो के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा को संबोधित करते हुए गूंज के संयोजक जयपाल सिंह ने कहा कि रघुनाथ महतो ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ चुआड़ विद्रोह का नेतृत्व कर इतिहास रचा। उन्होंने वर्ष 1769 में सिल्ली, जंगलमहल, कोल्हान और बीरभूम सहित कई क्षेत्रों में अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष का बिगुल फूंका था। उनकी वीरता, साहस और बलिदान की गाथा आज भी लोगों को प्रेरित करती है। वक्ताओं ने कहा कि यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.