रांची, फरवरी 28 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली ड्रामेटिक क्लब परिसर में शनिवार को ड्रामेटिक क्लब व कवि बिनंद सिंह देव सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में स्व राजा उपेंद्र नाथ सिंह देव की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में राज परिवार के सदस्य, क्षत्रिय महासभा के प्रतिनिधि, क्षेत्रीय कलाकार और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। भाजपा रांची जिला ग्रामीण अध्यक्ष विनय महतो धीरज, पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव, रुद्राक्ष सिंह देव सहित अन्य अतिथियों ने स्व राजा उपेंद्र नाथ सिंह देव और स्व राजा वीरेंद्र नाथ सिंह देव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कलाकारों ने झूमर नृत्य और संगीत के माध्यम से श्रद्धांजलि दी। देर शाम तक पंच परगना और कुड़माली झूमर गीतों की प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय और सांस्कृतिक रंग में सराबोर रहा। जयंती क...