सिल्ली में मोहर्रम जुलूस 26 को निकालने का निर्णय
रांची, जून 22 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली के सुलुमजुड़ी मदरसा में सेंट्रल मोहर्रम कमेटी की बैठक सेंट्रल मोहर्रम कमेटी के सचिव मोहम्मद चांद हुसैन की अध्यक्षता में हुई। इसमें सुलुमझुड़ी के अलावे कलवाडीह, बड़ामुरी, छोटा मुरी पहाड़ी मुहल्ला के सदस्य, सभी खलीफा, मोहर्रम कमेटी के सदस्य, अंजुमन कमेटी के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक के दौरान 26 जून को दसवीं मोहर्रम के जुलूस पर विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी जुलूस भिखारी चौक से दिन के तीन बजे निकाली जाएगी। जुलूस बड़ामुरी, बड़ा मुरी बाजार, स्टेशन रोड, पुराना बाजार होते हुए पहाड़ी मुहल्ला अखाड़ा तक जाएगी। जहां सभी अखाड़ा वाले खेल का प्रदर्शन करेंगे। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर हुसैनगंज थाना में शांति समिति की बैठक इस मौके पर मोहम्मद मुख्तार, मंजूर आलम, मोहम्मद मंजूर, नाजि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.