रांची, अप्रैल 19 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। जय माता दी यात्रा मंच सिल्ली की ओर से रेलवे ओवरब्रिज के समीप शनिवार रात 12वें माता जागरण का भव्य आयोजन किया गया। देर रात शुरू हुए इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। माता के जयघोष से पूरा पंडाल गुंजायमान हो उठा और पूरी रात श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए। कार्यक्रम में भक्ति गीत कलाकार राहुल सिंह ने माता के भजनों की ऐसी प्रस्तुति दी कि श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। उनके भजनों पर महिलाएं, पुरुष और युवा सभी भक्ति में लीन दिखे। कार्यक्रम स्थल के साथ-साथ सड़क किनारे खड़े होकर भी लोगों ने भजनों का आनंद लिया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देर रात तक बनी रही। राहुल सिंह के अलावा धनबाद की वीणा कौर, बोकारो की खुशी साहू तथा रांची की नित्या सिंह एवं उनके साथियों ने भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.