सिल्ली में बॉक्साइट लदे ट्रेलर में लगी आग
रांची, अप्रैल 3 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। रांची-पुरुलिया मार्ग पर सिल्ली थाना क्षेत्र के हेंसाडीह के समीप शुक्रवार सुबह बॉक्साइट लदे 18 चक्का ट्रेलर हाईवा में अचानक आग लग गई। घटना के दौरान चालक और हेल्पर ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली। बताया गया कि लोहरदगा माइंस से बॉक्साइट लेकर हिंडाल्को मुरी जा रहे वाहन के टायर फटने से आग लग गई, जो धीरे-धीरे अन्य टायरों तक फैलने लगी। टायर फटने की तेज आवाज से आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। पूर्व मुखिया ने अग्निशमन विभाग को दी सूचना:घटना की सूचना मिलते ही हेंसाडीह निवासी एवं गोड़ाडीह पंचायत के पूर्व मुखिया डबलु महली ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत सिल्ली थाना और हिंडाल्को के अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.