रांची, मई 10 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली-मुरी और आसपास के इलाके के लोग पिछले कई दिनों से बिजली की आंख-मिचौली से परेशान हैं। रविवार को करीब 24 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन कुछ ही देर बाद फिर बाधित हो गई और समाचार लिखे जाने तक बार-बार बिजली आती-जाती रही। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले कई दिनों से मौसम खराब होते ही बिजली गुल हो जाती है और फिर कब आएगी, इसकी कोई निश्चित जानकारी नहीं मिलती। कई बार तकनीकी खराबी और लाइन में गड़बड़ी का हवाला देकर विभाग समस्या से पल्ला झाड़ लेता है, जिससे लोगों को लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है। विभाग के जेई ने बताया कि आंधी-पानी के दौरान कई बार तार टूटने या अन्य कारणों से लाइन बाधित हो जाती है, जिससे ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक बिजली उपलब्ध कराने के लिए विभाग ...