रांची, मार्च 31 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। मंगलवार शाम सिल्ली-मुरी एवं आस पास क्षेत्र में वारिश होने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मंगलवार को लगभग 3 से शुरू हुई बारिश देर शाम तक लगातार होती रही। लगातार बारिश के कारण शहर की सड़कों पर जल जमाव हो गया है। लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है। बारिश के चलते जगह-जगह जल जमाव हो गया है। इससे दो पहिया वाहन चालकों व पैदल चलने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़क के गड्ढों में पानी जम गया है। आवागमन में भी दिक्कतों का सामना लोगों को करना पड़ा। बारिश और शहर में चारों ओर पानी ही पानी, कुछ ऐसा नजारा था। सड़कें जलमग्न रही। ऐसे स्थिति में रुगडी टोले की सड़क की स्थिति काफी दयनीय है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.