रांची, अप्रैल 7 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। प्रखंड के लोवादाग गांव के समीप सिल्ली टीकर पथ के लोवादाग पहाड़ माझ के समीप मंगलवार को वज्रपात से आम पेड़ पर बैठे कुल सात लंगुरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार लगभग 3 बजे के आसपास हल्की बारिश के बाद हुए बज्रपात से आम पेड़ पर पेड़ बैठे 7 लंगुर उसकी चपेट आ गए एवं मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर प्रभारी वन पाल जयप्रकाश साहू घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने जरुरी प्रक्रिया पूरी कर सातों लंगुरों को गड्ढे में दफनाकर अंतिम संस्कार कर दिया। आसपास के ग्रामीणों ने इतनी संख्या में लंगुरों की मौत होने से गहरा दुख व्यक्त किया। वहीं ग्रामीण इस घटना को अशुभ मानते हुए पूजा पाठ भी किये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...