रांची, मार्च 16 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली के छाता टांड़ में इस्कॉन अनुमोदित हरे कृष्ण नामहट्ट संघ सिल्ली-मुरी के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय श्रीमद भागवत कथा सह वैदिक सांस्कृतिक उत्सव का शुभारंभ मंगलवार को नगर संकीर्तन के साथ होगा। यह कार्यक्रम 21 मार्च तक चलेगा। नामहट्ट संघ के बल्लभ निताई दास उर्फ बुद्ध देव कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से नगर संकीर्तन सहित पूरे कार्यक्रम में शामिल होकर आध्यात्मिक लाभ लेने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि पांच दिवसीय आयोजन के दौरान प्रतिदिन कीर्तन, श्रीमद भागवत कथा, वैदिक नाटिका तथा प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में देश के विभिन्न स्थानों से आए संत-महात्मा भाग लेंगे। कथा वाचन इस्कॉन चौ...