रांची, मार्च 6 -- सिल्ली, पफ्रतिनिधि। झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) द्वारा 6 एवं 7 मार्च को आयोजित नौवीं कक्षा की वार्षिक बोर्ड परीक्षा शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शुरू हो गई। परीक्षा ओएमआर शीट पर दो पालियों में हो रही है। प्रथम पाली सुबह 9:45 से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक है। परीक्षा में प्रखंड के 13 उच्च विद्यालयों के कुल 1848 विद्यार्थी परीक्षा लिख रहे हैं। परीक्षा के लिए सिल्ली के एस प्लसटू विद्यालय एवं प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय और मुरी के उर्सुलाईन गर्ल्स हाई स्कूल एवं आरटीसी स्कूल सिंगपुर चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रखंड संसाधन केंद्र के बीपीओ मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि आज की परीक्षा में कुल 35 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को लेकर प्रशासन और शिक...