रांची, फरवरी 10 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली थाना क्षेत्र के किता दुंदाधारा चेकडैम के पास नदी में डूबने से 22 वर्षीय अभिमन्यु केवट की मौत हो गई। मृतक दूंदाधारा निवासी अर्जुन केवट का पुत्र था। जानकारी के मुताबिक, अभिमन्यु मंगलवार दोपहर बाद गांव के पास स्थित चेकडैम के समीप बहने वाली नदी में मछली पकड़ रहा था। इसी दौरान शाम लगभग पांच बजे अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिरकर डूब गया। आसपास के लोगों को जब तक इसकी भनक लगी और वे मौके पर पहुंचे, तब तक काफी देर हो चुकी थी। इस दुखद घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.