रांची, जून 3 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। प्रखंड बिसरिया गांव के हनुमान मंदिर परिसर में तीन दिवसीय हरि नाम संकीर्तन हर्षोल्लास से संपन्न हो गया। कार्यक्रम का आयोजन समस्त ग्रामीणों के सहयोग से किया गया। जिसमें कृष्ण राधा की मूर्ति स्थापित कर लगातार तीन दिनों तक पूजा हवन की गई। संकीर्तन में पश्चिम बंगाल एवं अन्य स्थान से आये भजन मंडली प्रस्तुति दी।इस दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा कृष्ण राधा, राम सीता, हनुमान आदि विभिन्न देवी देवताओं का रूप धारण कर रास लीला एवं नृत्य कला की प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। संकीर्तन समापन में सिल्ली प्रखंड प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, उप प्रमुख आरती देवी, लक्ष्मण महतो, सुशील महतो, आत्माराम महतो,पद्मलोचन महतो,गौर चंद्र महतो,हरिपदो महतो आदि शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...